{"_id":"59078ca34f1c1b693c441dda","slug":"victim-arest-police-station-case-villgers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव ऊष्मापुर में नव विवाहिता कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को परिजनों ने रोहड़ाई थाने का घेराव किया। घेराव के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। इस दौरान जब डीएसपी भी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने डीएसपी की गाड़ी भी घेर ली। डीएसपी अनिल कुमार ने परिजनों को बताया कि दुराचार के आरोपी ससुर नोबल सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है, अन्य की भी गिरफ्तारी जल्द होगी। परिजनों ने डीएसपी कोसली से भी जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई करने की मांग की। जानकारी मुताबिक पुलिस इस मामले में दहेज मृत्यु और ससुर के खिलाफ दुराचार की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था और दुराचार के आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर चुकी है।
एक फरवरी को हुई थी शादी, 28 अप्रैल को मौत
जानकारी मुताबिक गांव कोसली निवासी कविता की शादी इसी साल एक फरवरी को ऊष्मापुर गांव के सुमित के साथ हुई थी। 28 अप्रैल को कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में ससुराल पक्ष का कहना था कि कविता ने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं मायके पक्ष का आरोप था कि दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था जिसके चलते ही उसकी मौत हुई है। 29 अप्रैल को मृतका कविता के मायके पक्ष ने हंगामा किया था जिसके बाद बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया था। मृतका का शव भी मायका पक्ष अपने साथ ले गया था और अंतिम संस्कार भी मायके में ही हुआ था।
-----------
मामले में दुराचार के आरोपी ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं जांच के साथ ही अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाने पहुंचे कोसली गांव के लोगों को इस बाबत बता दिया है। -अनिल कुमार, डीएसपी, कोसली