{"_id":"6963e762c7a868767e0d4bb3","slug":"ug-and-pg-even-semester-classes-in-government-college-from-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-231884-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राजकीय महाविद्यालय में यूजी व पीजी इवन सेमेस्टर की कक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राजकीय महाविद्यालय में यूजी व पीजी इवन सेमेस्टर की कक्षाएं आज से
Sun, 11 Jan 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों की इवन सेमेस्टर की कक्षाएं 12 जनवरी से प्रारंभ की जाएंगी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की ओर से आयोजित विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। इसके बाद अब महाविद्यालय में नियमित शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत की जा रही है।
अब इवन सेमेस्टर के अध्ययन को शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी विभागों में इवन सेमेस्टर की कक्षाओं का अध्ययन कार्य निर्धारित समय सारिणी के अनुसार शुरू किया जाएगा। विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. लाज कौशल ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार दस दिनों तक अनुपस्थित रहता है तो उसका नाम महाविद्यालय के रोल से काट दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी को सेमेस्टर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपना पाठ्यक्रम समय सीमा के भीतर पूरा करें और प्रतिदिन महाविद्यालय का पहचान पत्र साथ लेकर आएं। बिना आई-कार्ड के किसी भी छात्र या छात्रा को महाविद्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इवन सेमेस्टर की कक्षाओं की शुरूआत से पूर्व महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।