फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two special trains will run for Khatu Shyam Fair

Rewari News: खाटू श्याम मेले के लिए दो विशेष ट्रेनें चलेंगी

Wed, 26 Feb 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 26 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run for Khatu Shyam Fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेलवे ने खाटू श्याम मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-शकूरबस्ती-ढेहर का बालाजी (जयपुर) एवं मदार (अजमेर)-कुरुक्षेत्र-मदार (अजमेर) मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09725 जयपुर-शकूरबस्ती मेला स्पेशल रेलसेवा 1 मार्च से 15 मार्च तक (15 ट्रिप) जयपुर से 7.00 बजे रवाना होकर 14.30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09726, शकूरबस्ती-ढेहर का बालाजी (जयपुर) मेला स्पेशल रेलसेवा 1 से 15 मार्च तक (15 ट्रिप) शकूरबस्ती से 15.50 बजे रवाना होकर 22.50 बजे ढेहर का बालाजी (जयपुर) पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी, झज्जर, अस्थल बोहर व बहादुरगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी समेत कुल 11 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09727 मदार (अजमेर)-कुरूक्षेत्र मेला स्पेशल ट्रेन 9 से 12 मार्च तक (04 ट्रिप) मदार से 09.20 बजे रवाना होकर 19.40 बजे कुरूक्षेत्र पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09728 कुरूक्षेत्र-मदार (अजमेर) मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 9 से 12 मार्च तक (4 ट्रिप) कुरूक्षेत्र से 21.25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 8.00 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जीन्द, नरवाना व कैथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 16 साधारण श्रेणी के एवं 2 गार्ड श्रेणी के कुल 18 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed