फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two pairs of special trains will be operated for Khatu Shyamji fair.

Rewari News: खाटू श्यामजी मेले के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का होगा संचालन

Sun, 22 Feb 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two pairs of special trains will be operated for Khatu Shyamji fair.
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने खाटू श्यामजी मेले के लिए दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन 23 फरवरी से करने की घोषणा की है। कुरुक्षेत्र-फुलेरा–कुरुक्षेत्र और फुलेरा-दिल्ली सराय-फुलेरा ट्रेन के चलते से रेवाड़ी के अलावा नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुरुग्राम और रींगस के यात्रियों को होगा लाभ होगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09711 कुरुक्षेत्र–फुलेरा स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 28 फरवरी तक (छह ट्रिप) संचालित होगी।
यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09712 फुलेरा–कुरूक्षेत्र स्पेशल 24 फरवरी से 1 मार्च तक (छह ट्रिप) चलेगी, जो फुलेरा से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 8:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09713 फुलेरा–दिल्ली सराय स्पेशल 24 फरवरी से 1 मार्च तक (छह ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन फुलेरा से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर शाम 6:05 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09714 दिल्ली सराय–फुलेरा स्पेशल इसी अवधि में (छह ट्रिप) चलाई जाएगी जो दिल्ली सराय से शाम 7:10 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 2:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
यह ट्रेन रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहरेगी।

-
यात्री सामान्य टिकट लेकर कर सकेंगे यात्रा
दोनों ट्रेनों में 22 साधारण श्रेणी के डिब्बों के साथ 2 गार्ड डिब्बे लगाए जाएंगे। प्रत्येक ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे। चूंकि ये अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाएं हैं, इसलिए यात्री सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि खाटू श्यामजी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से पहुंचते हैं। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और स्टेशन पर समय से पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed