फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two employees working on the highway were hit by a canter.

Rewari News: हाईवे पर कार्य कर रहे 2 कर्मचारियों को कैंटर ने मारी टक्कर

Tue, 25 Nov 2025 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two employees working on the highway were hit by a canter.
धारूहेड़ा में हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
धारूहेड़ा। नेशनल हाईवे संख्या 48 पर तेज रफ्तार कैंटर ने हाईवे पर काम कर रहे 2 कर्मचारियों को सुबह के समय टक्कर मार दी। कर्मचारियों के पास एक ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी थी। कैंटर ने पहले ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मारी थी। इसी की जद में दोनों कर्मचारी भी आ गए।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे से दूसरी दिशा के सर्विस रोड पर पहुंच गई और वहां स्थित एक कंपनी की दीवार से जा टकराई।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया जहां उनका उपचार जारी है। चालक को पुलिस ने मौके पर ही काबू में ले लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed