{"_id":"603e8fd98ebc3ee9584b1d7d","slug":"two-died-due-to-fire-reason-rewari-news-rtk598032471","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीन जगह लगी आग, झुलसने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में तीन जगह लगी आग, झुलसने से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर में सोमवार रात तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लग गई। एक घर में आग लगने के कारण भीतर सो रहे दो श्रमिकों की झुलसने से मौत हो गई। जबकि एक हार्डवेयर की दुकान में करीब 15 लाख रुपये का माल आग में जल गया। साथ ही रेलवे चौक पर एक एटीएम बूथ में भी आग लग गई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के जिला पवई निवासी प्रमोद (22) व उसके ही जिले का रहने वाला महेश (28) दोनों शहर के भाड़ावास रोड स्थित हंसनगर में एक किराये के मकान में रहते थे। बीती रात दोनों घर में ही सो रहे थे। रात के समय अचानक घर में आग लग गई। काफी देर तक घर में आग लगी रही और दोनों की आंखे नहीं खुली। देर रात आग का धुआं बाहर निकलने लगा तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। पुलिस व दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घर के भीतर घुसे तो एक कमरे में दोनों श्रमिक झुलसे हुए मिले। दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचा गया, जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि महेश को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मंगलवार को महेश ने भी पीजीआई में दम तोड़ दिया।
दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
शहर निवासी कंवर सिंह ने भाड़ावास रोड पर हार्डवेयर व बिजली के उपकरण की दुकान की हुई है। देर रात दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना के बाद कंवर सिंह दुकान पर पहुंचे और काफी देर तक दमकल विभाग के नंबरों पर संपर्क करते रहे। बाद में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया दुकान में रखा लाखों रुपये का माल जल चुका था। दुकान मालिक कंवर सिंह के अनुसार करीब 15 लाख रुपये का माल आगजनी की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
एटीएम बूथ पर नहीं था गार्ड
आगजनी की तीसरी घटना शहर के सरकुलर रोड स्थित रेलवे चौक के पास पीएनबी के एटीएम बूथ पर हुई। आग लगने के बाद बूथ से निकल रहा धुआं देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस व दमकल की गाड़ी आग बुझाने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार आगजनी की घटना रात करीब 11 बजे हुई। उस समय एटीएम बूथ पर गार्ड भी नहीं था।