{"_id":"63e92c4f417a43faa201e200","slug":"two-children-including-a-woman-injured-due-to-breaking-of-swing-trolley-rewari-news-c-17-1-65263-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: झूले की ट्रॉली टूटने से एक महिला सहित दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: झूले की ट्रॉली टूटने से एक महिला सहित दो बच्चे घायल
Sun, 12 Feb 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के हुड्डा ग्राउंड में चल रहे ट्रेड फेयर में झूले की एक ट्रॉली गिर जाने से एक महिला व दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला संगी का बास निवासी सतीश कुमार पत्नी सीमा व दो बेटियों के साथ मेला देखने के लिए गए थे। उनकी पत्नी व बेटियां झूला झूल रही थीं। इसी दौरान झूले की एक ट्रॉली टूट गई, जिससे तीनों नीचे गिर गए और घायल हो गए। घटना के बाद मेला कमेटी व अन्य लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
वर्जन:
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों की हलात सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धर्मवीर सिंह, जांच अधिकारी सेक्टर- 3 रेवाड़ी।