{"_id":"610d70fd8ebc3ebc4d187adb","slug":"two-bangladeshi-arrested-from-brick-kiln-in-kosli-rewari-news-rtk6201953122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसली में ईंट भट्ठा से दो बांग्लादेशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसली में ईंट भट्ठा से दो बांग्लादेशी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोसली। कोसली उपमंडल के गांव नाहड़ स्थित बंद ईंट भट्ठे पर रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी बांग्लादेश के जिला कुंडीग्राम के नवादाबास निवासी मोहम्मद रोबानी व गांव गंगराहट निवासी राशिद उल है। दोनों बिना पासपोर्ट व वीजा के यहां काफी समय से रह रहे थे।
कोसली थाना पुलिस को वीरवार को सूचना मिली थी कि नाहड़ स्थित एक बंद ईंट-भट्ठे पर दो संदिग्ध लोग रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पहचान-पत्र मांगा। आरोपी कोई भी पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए। दोनों ने बताया कि वह बांग्लादेश के रहने वाले हैं। दोनों व्यक्ति बिना पासपोर्ट व वीजा के यहां रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि कोसली उपमंडल से पहले भी बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। कुछ समय पूर्व पुलिस ने ईंट भट्ठे पर छिपकर रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार को गिरफ्तार किया था। एक वर्ष में बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जाने का यह दूसरा मामला सामने आया है।