{"_id":"67ac917a2ad36dc7fc0659f5","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-bike-rewari-news-c-198-1-rew1001-215178-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 13 Feb 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
बावल। पुलिस ने राजस्थान से चोरी की गई बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव गुर्जर माजरी निवासी निरपाल व मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी होशियार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
11 फरवरी को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बावल के छोटूराम चौक पर एक बिना नंबर की बाइक को जांच के लिए रोका तो चालक ने अपना नाम निरपाल निवासी गांव गुर्जर माजरी बताया। बाइक के बारे पूछा तो वह कोई जवाब नही दे सका और कागजात पेश नहीं कर पाया। चालक निरपाल ने बताया कि वह बाइक उसके ममरे भाई मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी होशियार से लेकर आया था। जांच में पाया गया कि थाना मुंडावर जिला अलवर राजस्थान में बाइक चोरी का मामला दर्ज है।