{"_id":"6980f5f5f23f62a68606d2e8","slug":"two-accused-arrested-for-duping-rs-3618-lakh-in-the-name-of-investment-rewari-news-c-198-1-rew1001-232984-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: निवेश के नाम पर 36.18 लाख रुपये की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: निवेश के नाम पर 36.18 लाख रुपये की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Feb 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
आरोपी हर्ष कदम व दीपक सिंह। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने अगस्त 2025 में एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों मध्यप्रदेश के इंदौर के शीलनाथ कैंप शंकर का बगीचा निवासी हर्ष कदम व इंदौर के विद्या पैलेस एयरपोर्ट रोड निवासी दीपक सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के जॉइंट बैंक खाते में ठगी के 10 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 23 अगस्त को सरकुलर रोड निवासी धीरज शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश करने का विज्ञापन देखा था।
विज्ञापन पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उसे शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने के टिप्स दिए गए। इसके बाद उससे अलग-अलग खाता नंबरों पर शेयर खरीदने के लिए पैसे ट्रांसफर कराने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
उससे 20 जुलाई से 19 अगस्त तक 10 बैंक खातों में कुल 36.18 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके शेयर खाते में लगभग 4.33 करोड़ रुपये दर्शाए गए। जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया, तो उससे 10 लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ।