{"_id":"6aaad935b057375ff005b3ba","slug":"transport-department-issues-clarification-states-three-buses-are-being-operated-for-female-students-rewari-news-c-198-1-rew1001-245533-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: परिवहन विभाग ने दी सफाई, कहा- छात्राओं के लिए चलाई जा रही तीन बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: परिवहन विभाग ने दी सफाई, कहा- छात्राओं के लिए चलाई जा रही तीन बसें
Wed, 16 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षित यात्रा और बेहतर परिवहन व्यवस्था को लेकर मांगें उठाने के बाद हरियाणा परिवहन विभाग ने रेवाड़ी रोडवेज से रिपोर्ट लेकर जवाब दिया है। विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं के लिए प्रतिदिन तीन बसों का संचालक किया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर-18 स्थित महिला कॉलेज में प्रतिदिन तीन बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है। विशेष आयोजनों और परीक्षाओं के दौरान यात्री भार के अनुसार अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाती हैं।
वहीं इंदिरा गांधी महाविद्यालय में प्रतिदिन 20 से अधिक शटल ट्रिप संचालित होती हैं तथा विद्यार्थियों के समय के अनुरूप एक महिला विशेष बस भी चलती है। रेवाड़ी से महिला एवं छात्राओं के लिए 11 विशेष बसें तथा छात्र-छात्राओं के लिए संयुक्त रूप से 60 बसें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
बस स्टॉप पर बस नहीं रोकने, चालक-परिचालक के दुर्व्यवहार, ओवरलोडिंग और असुरक्षित ड्राइविंग जैसी शिकायतों पर विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
कॉलेजों के आसपास ऑटो की फिटनेस, परमिट, बीमा और चालक लाइसेंस की जांच आरटीए कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में बताई गई है। सड़क सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, यातायात संकेत, जेब्रा क्रॉसिंग और गति नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाएं संबंधित परिवहन अधिकारी व पुलिस विभाग के अधीन हैं।
खेड़ी रामगढ़ में रोडवेज बस से हुई दुर्घटना की विभागीय जांच जारी होने तथा संबंधित चालक-परिचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की जानकारी भी दी गई है।