फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Took blood samples of 40 fever patients

Rewari News: बुखार के 40 मरीजों के रक्त के नमूने लिए

Tue, 10 Sep 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Took blood samples of 40 fever patients
फोटो: 28रेवाड़ी। शहर में टंकियों में जमा लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने से मच्छर पनप रहे है जिससे डेंगू और मलेरिया के रोगियों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सोमार को बुखार पीड़ित 40 मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।
एक पखवारे से हर दूसरे दिन बारिश हो रही है। बरसात में खाली प्लॉटों व छत पर पड़े खाली बर्तनों में पानी जमा हो रहा है। इसमें डेंगू का लार्वा उत्पन्न होने का भय है। वहीं, दूसरी ओर हौदियों व टंकियों में सबसे अधिक मच्छरों का लार्वा मिल रहा है।
विज्ञापन

इस साल अब तक जिले में 2200 से अधिक टंकियों व हौद में मच्छरों का लार्वा मिल चुका है। शनिवार को 35 लोगों के सेंपल लिए गए थे, जिसमें डेंगू के दो नए केस मिले थे। जिला मलेरिया एवं डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में अलग से वार्ड बनाने से लेकर दवाइयों तक की तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। डेंगू के साथ-साथ मलेरिया व वायरल का खतरा भी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव की वजह से भी काफी लोग बुखार से ग्रस्त हुए हैं। पिछले साल की बात करें तो डेंगू का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया था। जिले में 2023 में डेंगू के 406 केस मिले थे। 2 मलेरिया के केस भी मिले थे। र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed