फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today OPD will be closed in private hospitals from 8 am to 2 pm

आज निजी अस्पतालों में सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक ओपीडी रहेगी बंद

Thu, 17 Jun 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Today OPD will be closed in private hospitals from 8 am to 2 pm
रेवाड़ी। आधुनिक चिकित्सक पद्धति के खिलाफ बयानबाजी व चिकित्सकों पर हो रहे हमले के विरोध में पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आईएमए से जुड़े सभी अस्पतालों में सुबह आठ से लेकर दोपहर दो बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि कोविड मरीज व आपात सेवाएं पहले की तरह ही सुचारू रहेंगी।
विज्ञापन

आईएमए के प्रधान डॉ. पवन गोयल ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चिकित्सक सुबह 10 बजे मॉडल टाऊन स्थित गांधी चौक पर एकत्रित होकर अपना विरोध जताते हुए डीसी को मांग पत्र सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के डॉक्टरों द्वारा देश एवं समाज की सेवा में अभूतपूर्व योगदान रहा है और इस दौरान 1500 से ज्यादा डॉक्टरों ने मरीजों की सेवा में अपने प्राणों का त्याग भी किया है। डॉक्टरों पर होने वाले हमले ना केवल डॉक्टरों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव डालते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को चिकित्सा व्यवसाय चुनने पर एक नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। यदि डॉक्टरों पर इसी प्रकार हमले होते रहे तो हमारी आने वाली पीढ़ियां कदापि इस व्यवसाय को नहीं अपनाएंगे और चिकित्सा कर्मी भी गंभीर मरीजों का इलाज करने में अपने आप को मानसिक रूप से तैयार नहीं कर पाएंगे। 15 जून 2021 को भी सभी डॉक्टरों ने अस्पतालों में भय रहित वातावरण एवं सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रबंध करने तथा अस्पतालों में हिंसा के विरुद्ध केंद्रीय कानून की अपनी मांगों को जनता व सरकार के सामने रखा था। बाबा रामदेव द्वारा डॉक्टरों के विरुद्ध जो आपत्तिजनक व असंवेदनशील बयान दिये गए। यह कोरोना मरीजों की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले चिकित्सकों की शहादत का अपमान है बल्कि सरकार की कोरोना वायरस के विरुद्ध तमाम कोशिशों को भी हानि पहुंचाने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed