फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   To become Agniveer, apply online from 13

Rewari News: अग्निवीर बनने के लिए 13 से करें ऑनलाइन आवेदन

Sun, 11 Feb 2024 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
To become Agniveer, apply online from 13
रेवाड़ी। अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल 13 फरवरी से 22 मार्च तक खुला रहेगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की ओर से प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान किया जाना है। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। चरण 1-ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) व चरण 2-भर्ती रैली।
विज्ञापन

कर्नल आनंद साकले ने विभिन्न पदों की जानकारी दी और भर्ती के लिए इस बार से दो नए नियम हैं। इस बार से अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी के जगह अग्निवीर कार्यालय सहायक व एसकेटी की कैटेगरी में भर्ती होगी। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट व एसकेटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन सीईई के दौरान किया जाएगा, जिसमें परीक्षण के दौरान अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) वांछनीय है। केवल वे उम्मीदवार जो टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे भर्ती प्रक्रिया के चरण दो के लिए बुलाए जाने के पात्र होंगे।
विज्ञापन



अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क

साकले ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है तथा उम्मीदवार को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वह किसी भी तरह की भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वह आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं तथा चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed