Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   85 workers from 17 districts received training.

Rewari News: ग्राहक अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए 17 जिलों के 85 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

Mon, 16 Nov 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
85 workers from 17 districts received training.
रेवाड़ी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, हरियाणा का दो दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग जाट धर्मशाला में संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश के 17 जिलों से 85 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें 15 कार्यकर्ता रेवाड़ी से थे। अभ्यास वर्ग में संगठन के इतिहास, उद्देश्य, कार्यपद्धति, ग्राहक अधिकारों, सामाजिक सरोकारों और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पहले दिन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल ने बताया कि संगठन वर्ष 1974 से ग्राहकों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। इसकी शुरुआत पुणे से हुई थी और आज इसका कार्य देशभर में फैला है। पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे अभिमन्यु ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कार्यकर्ताओं से नशामुक्त समाज के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। अंतिम सत्र में भजन संध्या हुई, जिसमें विधायक लक्ष्मण यादव भी शामिल हुए।
विज्ञापन

दूसरे दिन प्रांत संघचालक प्रताप सिंह, प्रदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामबाबू यादव और क्षेत्रीय संगठन मंत्री नवीन जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नवीन जैन ने राष्ट्रीय बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए स्कूलों और कॉलेजों में ग्राहक क्लब बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने ग्राहक कल्याण निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष दो हजार रुपये योगदान देने वाले सदस्य बनाने और ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताप सिंह ने पंच परिवर्तन के विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति ग्राहक है। इसलिए कार्यकर्ताओं को ग्रामीण स्तर तक लोगों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना चाहिए। विभिन्न सत्रों में संगठन के आयामों, खाद्य पदार्थों में मिलावट, भ्रामक विज्ञापनों, ऑनलाइन ठगी और साइबर सुरक्षा पर भी जानकारी दी गई। समापन पर प्रदेश संगठन मंत्री मुनेश शर्मा और प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार ने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण को अपने जिलों में लागू करने तथा संगठन की गतिविधियों को सक्रियता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed