Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The birth anniversary of freedom fighter Dungarmal Dhanak will be celebrated with great fanfare on December 6.

Rewari News: 6 दिसंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक की जयंती

Mon, 16 Nov 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of freedom fighter Dungarmal Dhanak will be celebrated with great fanfare on December 6.
बैठक में उप​स्थित समाज के लोग। स्रोत: प्रवक्ता - फोटो : मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे लगाते गोल्डन बाबा। स्रोत संवाद
रेवाड़ी। समस्त धानक समाज जिला रेवाड़ी की आवश्यक बैठक संत कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले कुतुबपुर स्थित धानक धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता छाजूराम सोलंकी ने की, जबकि संचालन दयाराम मोरवाल ने किया। इसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज की ओर से 6 दिसंबर को स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक की राज्यस्तरीय जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों और जिला कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक में समाज के लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी। इसके अलावा दीपावली के दौरान बढ़े प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया गया। संस्था समाज के युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसरों और उनकी तैयारी के प्रति भी जागरूक करेगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश डाबला, वेदप्रकाश बनवाल, सुभाष सोलंकी, अतर सिंह खटक, विजय डाबला, मुकेश कुमार, प्रभातीलाल, शीशराम, टीनू, रवि कुमार बामणिया, रवि प्रकाश इंदौरा, अशोक मसीत, प्रकाशचंद खनगवाल और सोमदत्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार रखे।
विज्ञापन

बैठक में सोनू महावर, ब्रह्मदत्त थानेदार, दिलीप ठेकेदार, हरीराम पूर्व सरपंच, हरिसिंह, मुंशीराम, प्रताप सिंह, रतन सिंह, हवा सिंह, सुनील कुमार, नरेश पंच, प्रेमप्रकाश मोरवाल, सतपाल और सुरेंद्र सोलंकी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed