Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A grand event will be held on November 18 to mark the 64th anniversary of Rezang La Valour Day.

Rewari News: रेजांगला शौर्य दिवस की 64वीं वर्षगांठ पर 18 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

Mon, 16 Nov 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A grand event will be held on November 18 to mark the 64th anniversary of Rezang La Valour Day.
धारूहेड़ा चुंगी ​स्थित रेजांगला युद्ध स्मारक। स्रोत: स्वयं - फोटो : मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे लगाते गोल्डन बाबा। स्रोत संवाद
रेवाड़ी। रेजांगला शौर्य दिवस की 64वीं वर्षगांठ पर बुधवार, 18 नवंबर को स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के सौजन्य से रेजांगला शौर्य समिति और रेजांगला ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ शहीद परिवारों, मेधावी छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक महासचिव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे वैदिक आश्रम की टीम महात्मा यश देव के सानिध्य में वैदिक रीति से हवन के साथ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे युद्ध स्मारक पर सार्वजनिक पुष्पांजलि का क्रम शुरू होगा। इस दौरान 28वीं आईटीबीपी बटालियन की टुकड़ी सलामी गार्ड प्रस्तुत करेगी। देशभक्ति गीत ''''ए मेरे वतन के लोगों'''' के साथ शहीद परिवार सम्मान समारोह का शुभारंभ होगा।
समारोह में वीर नारियां मुख्य अतिथि रहेंगी। रेजांगला युद्ध के जीवित जांबाज सेना पदक विजेता निहाल सिंह, कप्तान रामचंद्र और हवलदार गजे सिंह तथा 1971 के युद्ध के नायक महावीर चक्र विजेता चमन सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व कर्नल ऑफ द रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल सत्यवीर यादव, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, उपायुक्त अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कैप्टन ब्रिज किशोर, आईटीबीपी कमांडेंट अखिल जैन और रॉयल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक नंबरदार विजय चौहान को भी आमंत्रित किया गया है।

चार छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति
समिति की ओर से दो छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत चार मेधावी छात्राओं को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। श्रीमती रश्मि यादव छात्रवृत्ति गांव बवाना गुर्जर की दिव्या और जाड़रा की भारती को मिलेगी। वहीं, श्रीमती इंदिरा यादव स्मृति छात्रवृत्ति आरपीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ की दिव्या और सैनिक स्कूल गोठड़ा की जश्नदीप कौर को प्रदान की जाएगी।


पांच खिलाड़ियों को मिलेगा शौर्य सम्मान
राष्ट्रीय महिला हॉकी अंडर-17 चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली टीम की कंवाली गांव की खिलाड़ी दीपिका, ज्योति, रिंकी और रिमी यादव को सम्मानित किया जाएगा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी की हैंडबॉल टीम की प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रानी सोनी को भी रेजांगला शौर्य सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed