{"_id":"640a1b92bdbb26c8df09dcd8","slug":"three-youths-going-to-sell-heroin-arrested-car-also-recovered-rewari-news-c-17-1-88596-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हेरोइन बेचने जा रहे तीन युवक काबू, कार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हेरोइन बेचने जा रहे तीन युवक काबू, कार भी बरामद
Thu, 09 Mar 2023 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की टीम ने दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम के समीप से मंगलवार की रात तीन युवकों को गिरफ्तार कर हेराइन बरामद किया। इसमें प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है। तीनों आरोपी हेरोइन बेचने के लिए नारनौल जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार के अनुसार एचएसएनसीबी रेवाड़ी की टीम मंगलवार की रात को गश्त कर रही थी। इसी दौरान यूनिट इंचार्ज एसआई बलवंत सिंह को सूचना मिली कि नारनौल निवासी हिमांशु उर्फ भांजा नशा बेचने का काम करता है। इस समय वह कार से दो अन्य साथियों के साथ धारूहेड़ा से नारनौल की तरफ जा रहा है। आरोपी हेरोइन लेकर आए हैं। पुलिस टीम ने दिल्ली रोड पर स्टेडियम के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इसी दौरान आ रही कार को रोका। कार में तीन युवक सवार थे जिन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव नीरपुर निवासी हिमांशु उर्फ भांजा, नारनौल शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी तनुज शर्मा और जिला झज्जर के गांव भापड़ोदा निवासी तरुण के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों व कार की तलाशी ली तो आरोपियों से 13 ग्राम 56 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन नारनौल में बेचने के लिए लेकर जा रहे थे।