फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three killed by Corona, 192 infected

कोरोना से तीन की मौत, 192 संक्रमित मिले

Fri, 30 Apr 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three killed by Corona, 192 infected
जिले में वीरवार को 24 घंटों में रिकॉर्ड 192 संक्रमित केस मिले हैं। वहीं तीन लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। कोरोना की पहली व दूसरी लहर की बात करें तो अभी तक 24 घंटे के दौरान मिले ये सबसे ज्यादा केस हैं।
विज्ञापन

जिले में औसतन हर दिन तीन लोगों की कोरोना से मौत हो रही है। साथ ही 100 से अधिक केस मिल रहे हैं। राहत की बात यह है कि 116 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पाबंदी के बावजूद लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि कोरोना संक्रमण शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण एरिया में भी तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अभी तक 13 हजार 166 लोग संक्रमित मिले चुके हैं। इसके साथ ही 12 हजार 504 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

121 मृतकों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 95 लोगों की कोरोना के कारण जान गई है, जबकि कोविड प्रोटोकॉल के तहत अब तक 121 मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ है। जिले में वर्तमान में 567 एक्टिव केस हैं। अधिकतर मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
कोरोना से बचाव के लिए दो चीजें प्रमुख हैं। इनमें एक सामुदायिक दूरी व दूसरा फेस पर मास्क लगाना। तेजी के साथ फैलते संक्रमण को रोकने के लिए दोनों ही चीजों के लिए सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं, बावजूद इसके अभी भी बाजार से लेकर अन्य कार्यक्रमों में लोग न तो मास्क लगाते दिख रहे हैं और न ही सामुदायिक दूरी का पालन कर रहे। बाजार में प्रशासन की तरफ से सख्ती बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed