फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused arrested in gang rape case

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी काबू

Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in gang rape case
रेवाड़ी। जिले के एक गांव में तीन युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात को किसी को भी न बताने की चेतावनी भी दी। ऐसा न करने पर उन्होंने पीड़िता को भाई और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। बावल थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बावल कस्बा के एक गांव में एकेडमी खुली हुई है। इसमें जितेन्द्र उर्फ खली, नीरज उर्फ पेप्सू तथा राधे श्याम उर्फ ताऊ डिफेंस की तैयारी करते थे। करीब 15 दिन पहले तीनों आरोपियों ने इसी गांव की एक युवती को फोन करके बुलाया और उसे बनी में बने एक कोठड़े में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वारदात के बारे में किसी को बताया तो वे उसके भाई और पिता को जान से मार देंगे। आरोपियों की धमकी से पीड़िता बुरी तरह घबरा गई, जिसकी वजह से उसने घर आकर भी जानकारी नहीं दी। कई दिनों से पीड़िता के डरी-सहमी रहने के बाद परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद सोमवार देर शाम बावल थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में तुरंत केस दर्ज करके देर रात ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बावल थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed