{"_id":"67ae3cb66a16340b5a035814","slug":"there-will-be-counseling-for-students-to-get-relief-from-exam-stress-rewari-news-c-198-1-fth1001-215212-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: परीक्षा के तनाव से मुक्ति के लिए विद्यार्थियों की होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: परीक्षा के तनाव से मुक्ति के लिए विद्यार्थियों की होगी काउंसिलिंग
Fri, 14 Feb 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। परीक्षा में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखने के लिए सीबीएसई ने उनकी काउंसिलिंग मनोविज्ञान के विशेषज्ञों से करवा रहा है। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करना और विद्यार्थियों को उनकी सैद्धांतिक परीक्षाकी तैयारी में सहायता करने के उद्देश्य से सीबीएसई ने मनोसामाजिक परामर्श सेवा शुरू की है।
यह सेवा 4 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसका आयोजन परीक्षाओं से पहले, उनके दौरान और परिणामों की घोषणा के बाद भी किया जाएगा। सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्राचार्य, काउंसलर, विशेष अध्यापक और मनोवैज्ञानिक की टीम विद्यार्थियों को परामर्श सहायता प्रदान करेगी। जिले में सीबीएसई से संबंधित 80 विद्यालय है, जिसमें 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा साढ़े 19 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में अक्सर तनाव रहता है।
15 फरवरी को दसवीं कक्षा की अंग्रेजी, 17 फरवरी को म्यूजिक, 18 फरवरी को ब्यूटी एंड वेलनेस, 22 फरवरी को संस्कृत/फ्रेंज, 25 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 27 फरवरी को उर्दू, 28 फरवरी को हिंदी, एक मार्च को पेंटिंग, तीन मार्च को हेल्थ केयर, पांच मार्च को एलिमेंट ऑफ बिजनेस, दस मार्च को गणित, 13 मार्च को गृह विज्ञान, 17 मार्च को पंजाबी व 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा होगी। वहीं 15 फरवरी को 12वीं कक्षा की इंटरप्रिश शिप, 17 फरवरी को फिजिकल एजुकेशन, 18 फरवरी को म्यूजिक, 21 फरवरी को फिजिक्स, 22 फरवरी को बिजनेस स्टडी, 24 फरवरी को ज्योग्राफी, 27 फरवरी को रसायन विज्ञान, 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को योग, 15 मार्च को हिंदी, 19 मार्च को इकोनॉमिक्स, 22 मार्च को राजनीति विज्ञान, 24 मार्च को संस्कृत, 25 मार्च को जीव विज्ञान, 26 मार्च को अकाउंट, 27 मार्च को सोशलॉजी, 29 मार्च को कंप्यूटर साइंस, एक अप्रैल को इतिहास, तीन अप्रैल को गृह विज्ञान व चार अप्रैल को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी।