फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be 41 competitions in four categories, students will participate.

Rewari News: चार वर्गों में होंगी 41 प्रतियोगिताएं, विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

Fri, 03 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
There will be 41 competitions in four categories, students will participate.
रेवाड़ी। बाल दिवस बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं 13 अक्तूबर से आयोजित की जाएंगी। चार वर्गों में आयोजित होने वाली 41 प्रतियोगिताओं में कक्षा 5 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परिषद की ओर से आयोजन की तिथि व स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के निर्देशानुसार सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक बाल महोत्सव में जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। प्रथम वर्ग 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एकल नृत्य, कार्ड मेकिंग, फैंसी ड्रेस, ग्रुप डांस, बेस्ट ड्रामेबाज, क्ले मॉडलिंग, हिंदी व अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

द्वितीय वर्ग में कक्षा 6वीं से लेकर 8 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दीया-कैंडल डेकोरेशन, स्केचिंग ऑन-द-स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, ग्रुप डांस, एकल नृत्य, क्लासिकल नृत्य, एकल गायन, देश भक्ति ग्रुप सांग, विवज प्रतियोगिता, बेस्ट ड्रामेबाज, क्ले मॉडलिंग, हिंदी व अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय वर्ग 9 वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्केचिंग ऑन-द-स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, एकल गायन, एकल नृत्य, क्लासिकल नृत्य, एकल गायन, ग्रुप डांस, थाली-कलश डेकोरेशन, फन गेम्स (लड़के व लड़कियां) रंगोली, देश भक्ति ग्रुप सांग और क्विज प्रतियोगिता होगी।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि चतुर्थ वर्ग में 11 वीं व 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्केचिंग ऑन-द-स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, पूजन, कलश सजावट, मनोरंजक खेल (लड़के और लड़कियां), रंगोली, हस्तलेखन (अंग्रेजी, हिंदी) प्रतियोगिता होगी। सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इवेंटवार और ग्रुपवार प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमें सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में से भाग लेने के लिए पात्र हैं।

एकल गायन, एकल नृत्य, क्लासिकल नृत्य, एकल गायन, ग्रुप डांस, थाली-कलश डेकोरेशन, फन गेम्स (लड़के और लड़कियां), रंगोली, विवज, वन एक्ट प्ले, थियेटर प्ले प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed