फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers to receive information on advanced farming at two-day agricultural fair: Dr. Balbir

दो दिवसीय कृषि मेले में किसानों को मिलेगी उन्नत खेती की जानकारी : डॉ. बलबीर

Tue, 15 Sep 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 15 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers to receive information on advanced farming at two-day agricultural fair: Dr. Balbir
बावल। जिले के किसानों के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित होने वाला कृषि मेला (रबी) उपयोगी साबित होगा। विश्वविद्यालय में 1 व 2 अक्तूबर को कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इस बार मेले का विषय सतत कपास उत्पादन-फसल विविधीकरण एवं जल संसाधन सुरक्षा रखा गया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बावल के कोऑर्डिनेटर डॉ. बलबीर ने बताया कि मेले में किसानों को रबी फसलों की उन्नत किस्मों, आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण और जल संरक्षण के बारे में वैज्ञानिक जानकारी दी जाएगी। रेवाड़ी जैसे कृषि प्रधान जिले के किसानों के लिए यहां विश्वविद्यालय की ओर से अनुशंसित उन्नत बीज, बायोफर्टिलाइजर और कृषि साहित्य भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनरी और यंत्र बनाने वाली कंपनियां अपनी तकनीक प्रदर्शित करेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों की कार्यप्रणाली, कीमत और उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई फसलों और अपनाई गई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही मेले में कृषि, पशुपालन और गृह विज्ञान से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रश्नोत्तरी सभाएं होंगी।

किसान मिट्टी, सिंचाई जल और रोगग्रस्त पौधों की वैज्ञानिक जांच भी करा सकेंगे। दोनों दिन फसल प्रतियोगिता आयोजित होगी। किसानों के लिए वॉटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed