{"_id":"6a9da5cd2c1fed7cf00a48af","slug":"the-work-of-installing-cameras-at-rewari-junction-will-be-completed-by-next-month-rewari-news-c-198-1-rew1001-245002-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी जंक्शन पर अगले माह तक कैमरा लगाने का कार्य होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी जंक्शन पर अगले माह तक कैमरा लगाने का कार्य होगा पूरा
Sun, 06 Sep 2026 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 55 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इनमें से 16 कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि शेष कैमरे अक्तूबर के अंत तक लगाने का लक्ष्य है। स्टेशन पर पहले से 42 कैमरे संचालित हैं। नए कैमरे शुरू होने के बाद जंक्शन पर कुल 97 कैमरों से निगरानी होगी।
नए कैमरों में 52 बुलेट और तीन पीटीजेड कैमरे शामिल हैं। इसके अलावा पहले से लगे कैमरों में छह डोम, 29 बुलेट, चार अल्ट्रा हाई डेफिनिशन और तीन पीटीजेड कैमरे शामिल हैं। पीटीजेड कैमरे 360 डिग्री घूमकर निगरानी करने और दूर की गतिविधियों को जूम कर देखने में सक्षम हैं। बुलेट कैमरे लंबी दूरी तक एक दिशा में निगरानी के साथ रात में भी स्पष्ट रिकॉर्डिंग करेंगे।
नए कैमरों की सबसे बड़ी खासियत चार अल्ट्रा हाई डेफिनिशन कैमरों का फेस रिकॉग्निशन सर्वर से जुड़ना है। सर्वर में शातिर अपराधियों और संदिग्धों के डिजिटल फोटो व वीडियो डेटा फीड किए जाएंगे। सूचीबद्ध संदिग्ध के कैमरे की जद में आते ही आरपीएफ कंट्रोल रूम में ऑटोमेटिक अलर्ट पहुंचेगा। इससे जवान तत्काल कार्रवाई कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म पर भीड़ अधिक बढ़ने पर भी सिस्टम ऑटो-अलर्ट देगा, जिससे समय रहते भीड़ प्रबंधन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सुरक्षा तंत्र के विकेंद्रीकरण के तहत रेवाड़ी जंक्शन के आरपीएफ थाने में मुख्य कमांड सेंटर और सर्वर रूम तैयार किया जा रहा है। यहां से बावल, नारनौल, कुंड, काठूवास, अटेली, पाली, करनावास, अनाज मंडी, निजामपुर, मिर्जापुर, बाछौद और अमरपुर जोरासी समेत 12 स्टेशनों की लाइव फुटेज देखी जाएगी। वहीं पूरे जयपुर मंडल की ओवरऑल मॉनिटरिंग जयपुर से होगी।