फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ITI... Students showed little interest; 929 out of 2,916 seats remained vacant.

Rewari News: आईटीआई...विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई रुचि, 2916 में से 929 सीटें रह गईं खाली

Thu, 10 Sep 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
ITI... Students showed little interest; 929 out of 2,916 seats remained vacant.
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी सीटें खाली रह गई हैं। जिले की आठ सरकारी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की कुल 2916 सीटों में से 929 सीटों पर दाखिला नहीं हो सका है। दाखिले की प्रक्रिया जून से शुरू हुई थी और अंतिम तिथि कई बार बढ़ाने के बाद भी सभी सीटें नहीं भर सकीं।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को तीन दौर की काउंसिलिंग का मौका दिया गया। इसके बाद संस्थान स्तर पर ओपन दाखिले भी किए गए। इसके बाद भी कई ट्रेडों में सीटें रिक्त रह गईं।
विज्ञापन

प्रमुख ट्रेडों इलेक्ट्रीशियन, फिटर और कोपा में विद्यार्थियों की अधिक रुचि रही और इनमें अधिकांश सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं, कुछ अन्य ट्रेडों में विद्यार्थियों की कम रुचि के कारण सीटें खाली रह गईं। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित आईटीआई में भी अपेक्षाकृत कम दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार कुछ ट्रेडों में विद्यार्थियों की रुचि कम होने के कारण सीटें भरने में परेशानी आई। वहीं, दाखिला प्रक्रिया लंबी चलने के कारण कई विद्यार्थी दूसरे संस्थानों में दाखिला ले चुके हैं।
अब दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने पर भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आईटीआई में पहुंचने की संभावना कम मानी जा रही है। विभाग की ओर से सीटें भरने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन तीन दौर की काउंसिलिंग और ओपन दाखिले के बाद भी 929 सीटें रिक्त रह गईं।
एनसीवीटी ट्रेडों में दाखिले की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक बढ़ी: एनसीवीटी (नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) से संबंधित ट्रेडों में दाखिले की अंतिम तिथि 10 सितंबर से बढ़ाकर अब 20 सितंबर कर दी गई है।
इससे विद्यार्थियों को आईटीआई में दाखिला लेने का एक और मौका मिला है। हालांकि, इससे पहले भी दाखिले की अंतिम तिथि दो बार बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कई ट्रेडों में सीटें खाली रह गई हैं।
प्रमुख ट्रेडों जैसे इलेक्ट्रीशियन, फिटर और कोपा में अधिकांश सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं, अन्य ट्रेडों में विद्यार्थियों की कम रुचि के कारण अभी भी सीटें रिक्त हैं। विभाग की ओर से सीटें भरने के लिए तीन दौर की काउंसिलिंग के बाद संस्थान स्तर पर ओपन दाखिले भी कराए गए थे। इसके बावजूद सभी सीटें नहीं भर सकीं।


संस्थान - -कुल सीटें--रिक्त सीटें
राजकीय आईटीआई टांकड़ी- -172- -67
राजकीय आईटीआई बेरली- -272- -128
राजकीय आईटीआई खरखड़ा- -200- -83
राजकीय आईटीआई कोसली- -460- -175
राजकीय आईटीआई कुंड मनेठी- -484- -178
राजकीय आईटीआई रेवाड़ी- -524- -78
राजकीय आईटीआई सहारनवास- -240- -93
राजकीय आईटीआई महिला रेवाड़ी- -264- -127

वर्जन:
आईटीआई में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए कई अवसर दिए गए हैं। तीन दौर की काउंसिलिंग के बाद संस्थान स्तर पर ओपन दाखिले भी कराए गए। इलेक्ट्रीशियन, फिटर और कोपा जैसे प्रमुख ट्रेडों में अच्छी संख्या में दाखिले हुए हैं, जबकि कुछ ट्रेडों में विद्यार्थियों की रुचि कम रहने के कारण सीटें खाली हैं। एनसीवीटी ट्रेडों में दाखिले की अंतिम तिथि अब 20 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।-सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed