{"_id":"6aa2ee14f5c12c08c608aee2","slug":"sonia-who-secured-second-place-in-the-marathon-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-245214-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मैराथन में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सोनिया का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मैराथन में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सोनिया का सम्मान
Thu, 10 Sep 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करती सोनिया। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। छह सितंबर को आयोजित नशामुक्त मैराथन में 5 किमी की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल करने वाली कारोली की खिलाड़ी सोनिया और उनके कोच विकास पूनिया को गांव में वीरवार को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह पंचायत कारोली की ओर से आयोजित किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने सोनिया की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि खेलों में बेटियों की भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। सोनिया ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर गांव का गौरव बढ़ाया है। पंचायत की ओर से उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बताया गया कि मैराथन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सोनिया को स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। इसके बाद गांव पहुंचने पर ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में सरपंच रमेश शर्मा, महेश शर्मा, पंच महेश, राकेश पंच, वीर सिंह, मोनू पंच, सुरेश पूनिया, मनीष, ब्लॉक समिति सदस्य वीरेंद्र सहित सरकारी स्कूल के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सोनिया और उनके कोच विकास पूनिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।