फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The term of the door-to-door garbage collection company has ended, leaving the city's sanitation system in shambles.

Rewari News: डोर- टू- डोर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी की अवधि हुई समाप्त, चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था

Tue, 02 Dec 2025 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The term of the door-to-door garbage collection company has ended, leaving the city's sanitation system in shambles.
फोटो नंबर-26कूड़ा उठान नहीं होने के कारण शहर के मुख्य महावीर मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
नारनौल। रोजाना सुबह-सुबह लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली गाड़ी सोमवार को सुबह शहर के किसी भी मोहल्ले व बाजार में नहीं पहुंची। कूड़ा उठान की गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण एक ही दिन में बाजारों व मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे नजर आए।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा उठान इसलिए नहीं हुआ क्योंकि नगर परिषद ने जिस कंपनी को कूड़ा उठान का ठेका दिया हुआ था उसका 30 नवंबर को समाप्त हो गया। ठेका समाप्त हो जाने के कारण शहर के 31 वार्डों में कूड़ा उठान कार्य में लगे ठेकेदार के 40 टेंपो नहीं चले।
विज्ञापन

मोहल्लों में भी लोग सुबह कूड़ा डालने के लिए गाड़ियों का इंतजार करते रहे, काफी समय बीत जाने के बाद जब कूड़ा लेने वाली गाड़ी नहीं आई तो लोगों को मजबूरन इधर-उधर अपने डस्टबिन खाली करने पड़े। नगर परिषद ने अगस्त माह में डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए 86 लाख रुपये का अस्थायी ठेका जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ठेके के तहत कंपनी द्वारा करीब 40 कूड़ा उठान वाहन और लगभग 15 कर्मचारी शहर में तैनात किए गए थे। इनके माध्यम से शहर से प्रतिदिन लगभग 50 टन कूड़ा उठान किया जाता था।
शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा करीब साढ़े बारह करोड़ रुपये का ठेका पांच साल के लिए छोड़ा जाना हैं। इस ठेके की प्रक्रिया जब तक पूरी नहीं हो तब तक के लिए नप द्वारा चार महीने एक निजी कंपनी को कार्य दिया था। यही कंपनी पहले भी शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य कर ही थी।
पांच साल के लिए छोड़े जाना वाले ठेके की प्रक्रिया में अभी एक महीने का समय और लग सकता है। तब तक के लिए नप को कोई व्यवस्था करनी पड़ेगी। समय रहते नगर परिषद द्वारा अगर कोई व्यवस्था नहीं की गई आगे सफाई व्यवस्था और भी बिगड़ सकती हैं।


ठेकेदार ने आगे काम करने से किया मना
शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी के ठेकेदार कर्मवीर ने बताया कि अभी वे आगे इस कार्य को करने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में इन चार महीने कार्य के अलावा पहले किए कार्य का मिलाकर नगर परिषद की तरफ उनका तीन करोड़ रुपये बकाया है। ठेकेदार ने बताया कि अगर नगर परिषद उनकी बकाया पेमेंट को लेकर गंभीरता नहीं दिखाती है तो वे आगे कार्य नहीं करेंगे।

वर्जन
शहर में कूड़ा उठान करने वाली कंपनी के ठेके की अवधी को आगे बढ़ाने का कार्य चल रहा है। मंगलवार तक कंपनी को वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा। ठेकेदार की बकाया पेमेंट को लेकर भी प्रक्रिया चल रही वह भी जल्द करवाने का प्रयास किया जाएगा। -विकास शर्मा, जेई नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed