{"_id":"681511242369e6d3a70b5e9c","slug":"the-mla-heard-the-problems-of-the-villagers-rewari-news-c-198-1-rew1001-218874-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 12खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में जन समस्याओं की सुनवाई करते विधायक अनिल याद
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। विधायक अनिल यादव ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों को बिजली-पानी से संबंधित शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दिया।
गांव सैदपुर चांग और बहोतवास की पंचायत ने विधायक को पानी की समस्या बताई। बहोतवास में बूस्टिंग स्टेशन की मोटरों की क्षमता को बढ़ाने और सैदपुर में पानी की सप्लाई नियमित करने की मांग की। विधायक अनिल यादव ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को सुचारू पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। गांव जाटूसाना की विद्या देवी ने कहा कि उसका कच्चा मकान है, जो कभी भी बारिश में गिर सकता है। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाए।
विधायक ने बीडीपीओ को महिला की पात्रता को देखते हुए आवास योजना का आवेदन करवाने को कहा। शिविर में परिवार पहचान पत्र, राजस्व विभाग, पक्की गलियां, चौपाल आदि बनवाने से संबंधित निवेदन प्राप्त हुए। विधायक ने कहा कि जाटूसाना क्षेत्र में किसी जनसमस्या को लंबित नहीं रखा जाएगा। समाधान शिविर में कोसली के डीएसपी विद्यानंद, तहसीलदार जितेंद्र कुमार, बीडीपीओ कविता, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक यादव एवं जिला पार्षद मौजूद रहे।