{"_id":"62ffd4b468e0a84308388946","slug":"the-miscreants-who-entered-the-house-with-the-intention-of-killing-the-son-attacked-the-father-rewari-news-rtk655542615","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को जान से मारने की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने पिता पर लोहे की रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को जान से मारने की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने पिता पर लोहे की रॉड से किया हमला
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव माजरा में बदमाशों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाशों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। खोल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव माजरा निवासी महीपाल अपने घर में मौजूद थे तभी गांव के ही राहुल उर्फ भोंदू व सुजीत उसके घर में घुस आए। बदमाशों ने कहा कि उसका बेटा रविंद्र कहा है। उस वक्त रविंद्र घर में नहीं था। बदमाशों ने महीपाल को दबोच लिया और उस पर फायर किया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपियों के साथ अरुण, अजय उर्फ भोला व अंकुर पहुंच गए। आरोपियों ने महीपाल के सिर पर लोहे की रॉड व पिस्टल के बट से कई वार किए जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। साथ ही बदमाशों ने उसकी जेब से 2500 रुपये भी छीन लिये। वारदात के बाद बदमाश बाइक व गाड़ी लेकर मौके से भाग गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महीपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। सभी आरोपी पीड़ित के ही गांव के रहने वाले हैं। खोल थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।