{"_id":"62b89df0b4b8cb04af4a1c69","slug":"the-mercury-again-reached-44-degrees-celsius-the-humidity-tormented-rewari-news-rtk6506664147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा फिर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, उमस ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा फिर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, उमस ने सताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में गर्मी के तेवर एक बार फिर तीखे होने लगे हैं। चौदह दिनों बाद रविवार को एक बार फिर दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान लोग गर्मी से परेशान रहे। धूप से बचने के लिए लोग सिर को कपड़े से ढककर निकले। इससे पहले 12 जून को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद राहत की वर्षा से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा था। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार 29 जून से बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।
पिछले तीन दिनों से आसमान साफ होने के साथ तेज धूप निकलने से तेज गर्मी पड़ रही है वहीं वातावरण में शुष्कता के चलते रात को उमस भी परेशानियां बढ़ा रही है। दिन में दस बजे के बाद से ही धूप की तपिश बढ़ने से परेशानियां बढ़ रही हैं। पिछले दिनों हुई हल्की वर्षा से उमस बढ़ने लगी। बावल कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. धर्मबीर के अनुसार 29 जून से वर्षा के आसार बने हुए हैं। 28 जून तक आमतौर पर मौसम खुश्क रहेगा। उन्होंने बताया कि वर्षा किसानों के लिए वरदान साबित होगी। उनके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 26 जून के बाद मौसम में बदलाव संभावित है।
--------
पिछले चौदह दिनों का तापमान::
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
25 जून 42.6 19.8
24 जून 38.4 19.4
23 जून 37.5 22.0
22 जून 36.5 19.2
21 जून 32.5 24.0
20 जून 31.5 21.0
19 जून 27.5 19.8
18 जून 33.8 23.0
17 जून 39.0 26.0
16 जून 40.0 28.2
15 जून 42.5 28.5
14 जून 38.2 29.5
13 जून 43.4 29.2
12 जून 44.5 25.6 (तापमान डिग्री सेल्सियस में )
--------------------------------
खानपान पर ध्यान देने की सलाह
बदलते मौसम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को खानपान पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रणवीर सिंह का कहना है कि गर्मी और वर्षा के दिनों में बासी भोजन खाने से बचना चाहिए। इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा रहता है। इसके अलावा दूषित पानी की शिकायतें रहती हैं। इसलिए हो सके तो पानी को उबालकर ठंडा करके पीना चाहिए। इससे पेट जनित बीमारियों से बचाव हो सकेगा। वहीं, मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करने और घरों के खिड़की दरवाजों पर जालियां लगवानी चाहिए।