{"_id":"69726707a782e0a7aa07ee79","slug":"the-importance-of-nss-was-explained-to-the-volunteers-rewari-news-c-198-1-rew1001-232482-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वयंसेविकाओं को बताया एनएसएस का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वयंसेविकाओं को बताया एनएसएस का महत्व
Thu, 22 Jan 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में साफ सफाई करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेविकाओं को एनएसएस का महत्व बताया गया और उन्हें समाज में निरंतर सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वयंसेवकों ने लॉन की सफाई की। स्वयंसेविकाओं ने भूमि की खुदाई कर जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया अपनाई। जैविक एवं प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग किया गया तथा जैविक कचरे को एकत्रित कर गड्ढा बनाकर उसमें डाला गया।
शाम के सत्र में सभी स्वयंसेविकाओं को दो टीमों में विभाजित किया गया। इसके बाद नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों टीमों ने प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता का निर्णायक दायित्व प्राचार्या तथा संगीत अध्यापिका द्वारा निभाया गया। अंत में विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी स्वयंसेविकाओं को जल संरक्षण का महत्व बताया गया तथा एनएसएस गीत के साथ दिन भर के कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।