फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The government makes claims, but the flats are not actually available to ordinary people.

Rewari News: सरकारी दावा तो किया जाता है पर फ्लैट आम लोगों को मिल नहीं पाते

Wed, 24 Dec 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The government makes claims, but the flats are not actually available to ordinary people.
संवाद कार्यक्रम में अपनी बात रखते लोग। संवाद - फोटो : मृतक मयंक।
बावल। सेक्टर-1 में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहरवासियों और कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने शहर की समस्याओं और समाधान पर चर्चा की।
विज्ञापन

साथ ही कर्मचारी यूनियन की भी समस्याओं को उठाया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने सुझाव दिया कि शहर की बुनियादी समस्याओं जैसे पानी की निकासी, बिजली और सीवर नेटवर्क, सस्ते फ्लैट और व्यापारियों की सहायता के लिए ठोस योजनाएं बनाई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इन समस्याओं को समय पर हल नहीं किया गया तो शहरवासियों और व्यापारियों की दिक्कतें और बढ़ेंगी।
एचएसईबी वर्कर यूनियन से शमशेर सिंह यादव ने बताया कि कॉलोनियों में पानी की निकासी की समस्या काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरस्वती विहार कालका नगर में पानी की निकासी की कोई व्यवस्थित व्यवस्था नहीं है जिससे हर वर्ष बारिश या पानी के जमाव के दौरान नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एचएसईबी से विक्रम यादव, मनोज सैनी व जयप्रकाश यादव ने बताया कि बिजली बोर्ड का एक अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट शुरू होना था लेकिन इसे रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रोजेक्ट सुचारू रूप से लागू होता तो शहर में तारों के कारण होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता था। उन्होंने सरकार से इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द मंजूरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमदत्त यादव ने शहर में सस्ते फ्लैट उपलब्ध कराने की सरकार की योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि अक्सर सरकारी दावा तो किया जाता है, लेकिन फ्लैट आम लोगों तक उपलब्ध नहीं हो पाते। उन्होंने कहा कि फ्लैट के रेट इतनी तेजी से बढ़ा दिए जाते हैं कि आम लोग इन फ्लैट्स से दूर हो जाते हैं।

इंसेट
सीवर लाइन बदलने की जरूरत
राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ से भूपेंद्र सिंह ने वार्ड नंबर 23 में सीवर की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यहां की सीवर लाइन पुरानी और छोटी होने के कारण लगातार समस्या उत्पन्न होती रहती है। उन्होंने कहा कि यदि सीवर लाइन को बदल दिया जाए तो इस क्षेत्र में नागरिकों को काफी राहत मिल सकती है। अंकित श्रीवास्तव ने व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बाजार में व्यापारियों की स्थिति खराब है। व्यापारी लगातार घाटे में काम कर रहे हैं और उनकी मदद के लिए सरकार द्वारा कोई विशेष योजना नहीं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आर्थिक सुरक्षा और समर्थन के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed