कोसली स्टेशन के निकट नठेड़ा रोड पर स्थित आस्था कॉलोनी निवासी एक परिवार सोमवार रात को किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया था। घर को ताला लगा हुआ था, इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने सेंधमारी कर घर से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से झज्जर जिले के बिरड़ गांव निवासी हवा सिंह कोसली स्थित आस्था कॉलोनी में मकान बनाकर रहा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में हवा सिंह ने बताया कि वह सोमवार को मकान को ताला लगाकर अपने भाई की लड़की के विवाह में शामिल होने गया था। मंगलवार सुबह उनके पड़ोसी सुनील ने फोन कर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटे होने सूचना दी। सूचना के बाद वह तुरंत घर पहुंचे और भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी, दरवाजे, संदूक, बक्से, बेड खुले पड़े थे। सामान की जांच की गई तो एक सोने का हार, अंगूठी, मंगलसूत्र, दो चेन, ओम व चांदपाती, दो जोड़ी कानों की बाली, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी लोंग के अतिरिक्त चांदी की दो जोड़ी पाजेब, दो मंगलसूत्र, तागड़ी हार, पांच चैन व अंगूठी, तीन जोड़ी चुटकी, एक चांदी का गिलास व दो सिक्के, दो हाथ घड़ी व 13 हजार रुपये नकद गायब मिले। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोसली थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।