फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The family had gone to Gurugram to buy medicines, the thieves stole jewelry and cash

Rewari News: दवा लेने परिवार गया था गुरुग्राम, चोरों ने उड़ाए जेवर व नकदी

Sat, 11 Mar 2023 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
The family had gone to Gurugram to buy medicines, the thieves stole jewelry and cash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। कस्बा धारूहेड़ा स्थित चांद काॅलोनी में चोर एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर 42 हजार रुपये और जेवरात चोरी कर ले गए। शिकायत के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

चांद कॉलोनी निवासी राजेन्द्र ने बताया कि वह पत्नी सुदेश देवी के साथ शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में दवा लेने गए थे। घर के बाहर और अंदर कमरों पर ताला लगाया हुआ था। दोनों देर शाम गुरुग्राम से लौटे तो घर के बाहर ताला लगा मिला। ताला खोलने के बाद जब गेट खोला तो नहीं खुला। दीवार फांदकर अंदर घुसे तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी और तीनों कमरों के ताले टूटे मिले। दोनों ने घर को चेक किया तो सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी का भी लॉक टूटा हुआ था और 42 हजार रुपये कैश, सोने के टॉप्स की 3 जोड़ी व चांदी की पाजेब नहीं मिली। राजेन्द्र ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed