{"_id":"6717f5093905eeade6059124","slug":"the-eligible-people-should-get-the-benefits-of-the-schemes-mla-rewari-news-c-198-1-rew1001-210839-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को लाभ पात्रों को मिले : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को लाभ पात्रों को मिले : विधायक
Wed, 23 Oct 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। बावल विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। उन्हें राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रति पूर्ण गंभीरता दिखाने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं को लागू किया है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पात्रों तक इनका लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे। कृष्ण कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को सलाह दी कि वे कार्यालय में सुझाव पेटी अवश्य रखें। साथ ही सिटीजन चार्टर का बोर्ड लगाएं।
विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वे गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। सरकार का लक्ष्य गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसके लिए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अध्यक्ष अपने विभागों से संबंधित लंबित विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें, किसी कार्य के उद्घाटन या शिलान्यास होने में कोई परेशानी है तो उसके बारे में समय रहते अवगत करवा दें।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि विकास कार्यों की गति में तेजी लाएं और आपस में बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों से कहा कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी मंडियों में किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदें। इस अवसर पर बावल के एसडीएम उदय सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।