फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Congress released the list of 28 ward councilors for the Bhiwadi Municipal Council.

Rewari News: कांग्रेस ने भिवाड़ी नगर परिषद में 28 वार्ड पार्षदों की सूची जारी की

Sat, 29 Aug 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The Congress released the list of 28 ward councilors for the Bhiwadi Municipal Council.
भिवाड़ी। खैरथल-तिजारा जिले में नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जोरों पर है। दोनों दलों में उम्मीदवारों की कतार लंबी है। भिवाड़ी नगर परिषद में कुल 60 वार्ड है जिनमें उम्मीदवारों की सूची जारी होनी है।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस ने भिवाड़ी नगर परिषद के लिए अपने 28 वार्ड पार्षदों की सूची जारी कर दी। इनमें वार्ड 1 में रितु, वार्ड 2 में अवतार सिंह, वार्ड 3 में शोभा, वार्ड 4 में भूमिका थापन, वार्ड 5 में निशा यादव, वार्ड 6 में पवन कुमार, वार्ड 9 में अशोक कुमार, वार्ड 11 में कविता, वार्ड 14 में मोहिनी, वार्ड 21 में संतरा देवी, वार्ड 28 में सीमा देवी, वार्ड 31 में दीपांशु शर्मा, वार्ड 34 में सीमा देवी, वार्ड 35 में ओमबीर को पार्षद पद का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार वार्ड 36 में खेमचंद, वार्ड 37 में इंद्रपाल सिंह तंवर, वार्ड 38 में किरण तंवर, वार्ड 39 में दिनेश भिड़ूरी, वार्ड 43 में राहुल भिड़ूरी, वार्ड 44 में मुकेश भिड़ूरी, वार्ड 46 में तेजा प्रताप, वार्ड 49 में उमर मोहम्मद, वार्ड 51 में ललिता देवी, वार्ड 52 में संजीदा, वार्ड 54 में तैयब हुसैन, वार्ड 58 में श्याम चंद, वार्ड 59 में कविता, वार्ड 60 में पवन कुमार को पार्षद पद का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सूची तिजारा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी इमरान खान, मुंडावर विधायक ललित यादव और तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव के हस्ताक्षर से जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed