फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The atmosphere of the annual festival was filled with discussions and hymns.

Rewari News: वार्षिक उत्सव में विचार गोष्ठी व भजन-उपदेश से गूंजा वातावरण

Sun, 03 May 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere of the annual festival was filled with discussions and hymns.
कार्यक्रम में एक मंच पर आए गणमान्य। स्रोत : समाज
डहीना। गांव लुहाना स्थित आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन रविवार को विचार गोष्ठी एवं भजनोपदेश के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान यशपाल आर्य ने बताया कि दूसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पार्षद भूपेंद्र यादव रहे। सांस्कृतिक अहीरवाल के अध्यक्ष सत्यव्रत शास्त्री, आचार्य दुष्यंत, सतीश आर्य और कलावती आर्या ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही वैदिक परंपराओं के महत्व को बताया।
इस अवसर पर कल्याणी आर्या (हिसार), महाशय धर्मपाल ईशरोधा, महाशय बंशीधर, कलावती और पंडित सुंदरलाल वैदिक ने अपने भजन और उपदेशों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

जिला पार्षद भूपेंद्र यादव ने आर्य समाज भवन में कमरे के निर्माण हेतु पांच लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की, जिसका उपस्थित जनसमूह ने स्वागत किया। समाजसेवी जोगेंद्र यादव एवं उनके साथियों को आर्य समाज सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सामाजिक कुरीतियों के निवारण और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। आयोजन समिति की ओर से कप्तान सत्यनारायण, कप्तान हरपाल सिंह, राज सिंह आर्य, रामकुमार आर्य, सुनील कुमार, धर्मवीर सूबेदार तथा रामचंद्र ने विभिन्न व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेंद्र आर्य ने कुशलता से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed