फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused of raping a minor by taking her obscene photos and blackmailing her has been arrested

Rewari News: नाबालिग की अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The accused of raping a minor by taking her obscene photos and blackmailing her has been arrested
रेवाड़ी। पुलिस ने नाबालिग की अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने व दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास जनवरी माह में इंस्टाग्राम पर नमन श्रीवास्तव की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। पूछताछ करने पर उसने खुद को किशोरी की एक दोस्त का परिचित बताया। इस पर किशोरी ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद 7 फरवरी को युवक ने किशोरी को शहर स्थित एक कैफे में मिलने के लिए बुलाया। युवक ने उसे बहकाकर अश्लील फोटो खींच ली। इन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर युवक ने किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने धमकाया कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो तस्वीरें सार्वजनिक कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि आरोपी ने कई बार रास्ते में रोककर व घर पर आकर मारपीट कर दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed