{"_id":"63c58e8a732ada44ba382055","slug":"temperature-reached-1-degree-layer-of-frost-on-crops-rewari-news-rtk6695104108-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तापमान पहुंचा 1 डिग्री, फसलों पर बिछी पाले की परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तापमान पहुंचा 1 डिग्री, फसलों पर बिछी पाले की परत
विज्ञापन
सोमवार को रेवाड़ी जिले के तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट होने पर इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में शीतलहर का सितम जारी है। सोमवार को जिले का न्यूनतम पारा 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे सुबह के समय फसलों पर पाला जम गया। जिले का तापमान रविवार को साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। लगातार पाला पड़ने से फसलों में नुकसान की संभावना बढ़ती जा रही हैं। बावल कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार 18 जनवरी तक शीतलहर व पाला पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है।
इस सीजन में सोमवार को रेवाड़ी का सबसे सर्द रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिर कर एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 12 जनवरी को अधिकतम 19.5 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान था।
फसलों पर बिछी पाले की सफेद चादर
जिले के प्रगतिशील किसान यशपाल खोला के अनुसार क्षेत्र में लगातार तापमान में गिरावट से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। खेतों में फसलों पर पाला जमने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पाला पड़ने से किसान फसलों के नुकसान की आशंका को लेकर परेशान हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पाला पड़ने से फसलों की बढ़ोतरी रुक जाएगी। सरसों के दानों का विकास नहीं होगा। पाला सरसों के साथ सब्जी की फसलों के लिए भी काफी नुकसानदेह है। वहीं, विभाग ने बीते दिनों पाला जमने की संभावना को देखते हुए किसानों को फसलों में सिंचाई करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जिले के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं किसानों को परेशान होने की बात नहीं है, यदि हवा चलती रहेगी तो पाला पड़ने की संभावना कम हो जाती है। किसानों को चाहिए कि वह हल्की सिंचाई करें। ताकि पाला पड़ने की संभावना कम हो जाए। अगले दो-तीन दिन का मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
- धर्मबीर यादव- डायरेक्टर, बावल कृषि अनुसंधान केंद्र