{"_id":"662e7b0821a74613a100fb97","slug":"talent-is-hidden-in-every-person-arun-rewari-news-c-198-1-rew1001-203807-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिभा छिपी होती : अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिभा छिपी होती : अरुण
Sun, 28 Apr 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित हुए संस्था के सदस्य व अन्य। स्रोत : स
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में प्रभु भक्ति का कार्यक्रम आपन तेज सम्हारो आपे का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आरबी यादव क्षेत्रीय सचिव भारत विकास परिषद हरियाणा, जतिन सैनी उपाध्यक्ष भारत विकास परिषद व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि हनुमान जी माता सीता की खोज में समुद्र तट पर पहुंचे। सभी परेशान थे कि समुद्र को पार कर सीता माता का पता कैसे लगाएं। जामवंत ने हनुमान जी को उनकी दिव्य शक्तियों के बारे में बताया।
हनुमान जी को छिपी शक्तियों का अहसास हुआ। वह विशालकाय रूप धारणकर उत्साहपूर्वक समुद्र को पार कर लंका पहुंच गए। माता सीता का पता लगाया साथ ही स्वर्णमयी लंका को भी जला दिया। पवित्रा प्रतिष्ठा के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव, सीएलजी कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील भार्गव, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के महामंत्री गोपाल वशिष्ठ, शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल ने व संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिभा छिपी होती हैं। यदि कोई अपनी प्रतिभा को पहचान ले तो वह निश्चित ही सफलता के नए आयाम बना सकता है।
महिला प्रधान निशा सिकरी, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज व शिक्षाविद मधु गुप्ता ने कहा कि घर पर माताएं बच्चों को उनके सद्गुणों, उनकी अच्छी आदतों के बारे में बताएं। संस्था के सह संयोजक प्रवीण ठाकुर ने हनुमान चालीसा पर सभी को एरोबिक्स का आनंद दिलाया।