फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Successful students of NMMS were honored

Rewari News: एनएमएमएस में सफल विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Sat, 04 Apr 2026 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Successful students of NMMS were honored
विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार ने की। इस अवसर पर नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को कहा कि विद्यालय हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय के चार मेधावी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को चार वर्षों तक प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए काफी उपयोगी साबित होती है। विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करती है। अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि छात्रा पूर्ति, इशिका, किशन कुमार और जतिन ने यह उपलब्धि हासिल की। पूर्ति ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय स्टाफ और एसएमसी सदस्यों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गणित अध्यापिका पूनम देवी ने विद्यार्थियों को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों रविंद्र कुमार सैनी, हरिता शर्मा, मुकेश कुमार, मंजुलता, प्रिया देवी और नरेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह, सोमबीर यादव, सत्ते सिंह, विक्टोरिया, अनीता रोहिल्ला, नेहा शर्मा, मीनाक्षी चुग, पुनीता सैनी, एसएमसी उपाध्यक्ष मीनू कुमारी, कैप्टन फकीर चंद, प्रदीप कुमार आदि विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed