फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sub treasury will be built in Dharuhera, government approved

Rewari News: धारुहेड़ा में बनेगा उप खजाना, सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 24 Jan 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sub treasury will be built in Dharuhera, government approved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। धारुहेड़ा क्षेत्र में उप खजाना खोलने की मांग को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पैरवी की थी। धारुहेड़ा में उप खजाना खोलने की स्वीकृति मिलने पर विधायक लक्ष्मण यादव ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का आभार जताया है।

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि धारुहेड़ा में उप खजाना खोले जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष जोरदार पैरवी के साथ-साथ निवेदन भी किया था। विधायक की जोरदार पैरवी के बाद प्रदेश सरकार ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी है। महानिदेशक, खजाना तथा लेखा विभाग हरियाणा की ओर से जिला कोषाधिकारी को उप खजाना खोले जाने संबंधी पत्र जारी कर दिया गया है। रेवाड़ी विधायक ने बताया कि उनकी मांग पर धारुहेड़ा को उप खजाना की सौगात दिए जाने पर वह मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन


विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें चंडीगढ़ भेजा है, वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। रेवाड़ी क्षेत्र की तमाम लंबित मांगों एवं समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की अगुवाई में बिना भेदभाव पारदर्शी तरीके से कार्य कर रही प्रदेश सरकार के इस कदम से धारूहेड़ा क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अनेकों खजाना कार्यालय के लिए लोगों को रेवाड़ी जाना पड़ता था, जिसके चलते धारुहेड़ा में उप खजाना खोलने की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। उनकी पैरवी पर सरकार ने इस मांग को पूरा करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed