फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students will be able to fill 5 colleges and 5 courses as options, admission will be given on the basis of merit

Rewari News: 5 कॉलेज व 5 कोर्स विकल्प के तौर पर भर सकेंगे विद्यार्थी, मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला

Wed, 21 May 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to fill 5 colleges and 5 courses as options, admission will be given on the basis of merit
फोटो : 3कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में बने हेल्प डेस्क से जानकारी लेते विद्यार्थी। संवा
रेवाड़ी। महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। इस बार आवेदन फार्म में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए 5 महाविद्यालयों और 5 कोर्स विकल्प के तौर पर भरने होंगे। विद्यार्थियों की ओर से चयनित विकल्प में से ही मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
मेरिट सूची में यदि इनमें से भरे विकल्पों में कहीं भी विद्यार्थी का नंबर नहीं आता है तो उन्हें विकल्प दोबारा से बदलने का अवसर भी दिया जाएगा। पोर्टल पर जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार भी गत वर्ष की तरह तीन चरणों में दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कोसली के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार का कहना है कि पहले दो चरणों में मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद तीसरे चरण में शेष रिक्त बची सीटों पर ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। दाखिला मेरिट के आधार पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन काउंसिलिंग के दौरान भी रोजाना मेरिट सूची तैयार करके विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले विद्यार्थी विकल्प भी बदल सकेंगे। 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होते ही उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों को अपनी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए थे।
इसी के तहत ही 17 मई तक सभी महाविद्यालय प्रबंधकों ने पोर्टल पर कोर्स, फीस, विषय संयोजन आदि जानकारी दर्ज करते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके बाद सोमवार को विभाग की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, यह प्रक्रिया कितने दिन चलेगी इस बारे अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
जिले के 11 महाविद्यालयों में स्नातक की 9100 सीटें हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) के 12वीं के परिणाम में जिले के 6212 विद्यार्थी व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम में 8000 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।



जिले में अभी तक महाविद्यालयों में आ चुके हैं 270 आवेदन

जिले में अभी तक महाविद्यालयों में करीब 270 आवेदन आ चुके हैं। महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस बार हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। राजकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थापित हेल्प डेस्क से जानकारी लेते नजर आए। अभी महाविद्यालयों में ज्यादातर विद्यार्थी कोर्स और प्रक्रिया पूछने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रक्रिया जानने के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरना सुनिश्चित कर रहे हैं। महाविद्यालयों में ऑनलाइन ही पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। पोर्टल पर विद्यार्थियों को हिदायत है कि वे पंजीकरण के समय अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी ध्यानपूर्वक भरें, एक बार दर्ज होने के बाद इन्हें बदला नहीं जा सकता।
---------------

पोर्टल पर यह दस्तावजे करने होंगे अपलोड
ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को निम्न कागजात की फोटो पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इनमें पासपोर्ट साइज अपनी फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर, 10वीं औ 12वीं कक्षा की अंक तालिका, हरियाणा बोर्ड से बाहर के हैं तो माइग्रेशन सर्टिफिकेट, एनएसएसया एनसीसी बी, भारत स्काउट्स और गाइड, खेल प्रमाण पत्र आदि, हरियाणा रिहायश प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग में हैं तो प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, कोई ईयर गैप है तो हलफनामा या प्रमाण आदि शामिल हैं।

.----------

स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार विकल्प के तौर पर 5 कोर्स और 5 कॉलेज प्राथमिकता अनुसार भरे जा सकते हैं।
-डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed