फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students showed talent in district level counting and mountain competition

Rewari News: जिला स्तरीय गिनती और पहाड़े प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 21 Dec 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in district level counting and mountain competition
जिला स्तरीय गिनती पहाड़े प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित करते अतिथि। संवाद - फोटो : Rewari
शिक्षा विभाग की ओर से गांव गोकलगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय गिनती और पहाडे़ प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों से पहली कक्षा से 35 विद्यार्थियों, दूसरी कक्षा से 33 विद्यार्थियों, तीसरी कक्षा से 37 विद्यार्थियों, चौथी कक्षा से 36 विद्यार्थियों, पांचवीं कक्षा से 37 विद्यार्थियों और 10 अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिला स्तर पर पहली कक्षा से जीजीपीएस बीकानेर की खुशी, दूसरी कक्षा से जीपीएस फिदेड़ी के संस्कार, तीसरी कक्षा से जीपीएस खोरी के आर्यन, चौथी कक्षा से जीपीएस फदनी की कनिका और पांचवीं कक्षा से जीपीएस नया टहना के यशराज ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पहली कक्षा जीपीएस जलियावास से आरजू, दूसरी कक्षा जीपीएस आकेड़ा से अंश, तीसरी कक्षा जीपीएस आनंदपुर से प्रशांत, चौथी कक्षा जीपीएस कंवाली से सागर और पांचवीं कक्षा जीपीएस कुतुबपुर से आरजू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पहली कक्षा जीपीएस बालधन कलां से ऋषिका, दूसरी कक्षा जीपीएस ढाणी सांतो से अंजलि, तीसरी कक्षा जीपीएस कमालपुर से सुमित, चौथी कक्षा जीपीएस झाबुआ से नचिता और पांचवीं कक्षा जीपीएस धरचाणा से भावेश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापक वर्ग में जीपीएस आशियाकी गोरावास को पहला स्थान
अध्यापक वर्ग में पहला स्थान जीपीएस आशियाकी गोरावास से शोभा वशिष्ठ, दूसरा स्थान जीपीएस आशियाकी गौरावास से ही ओमप्रकाश, तीसरा स्थान जीपीएस फिदेड़ी से सुशीला देवी, चौथा स्थान जीपीएस जाड़रा से अनिल कुमार व पांचवां स्थान जीपीएस रामगढ़ से सुनीता कुमारी ने हासिल किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने वाले सभी विजेताओं को बधाई दी गई व पांचों कक्षाओं से प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों और पांचों अध्यापकों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए भी शुभकामनाएं दी गईं।
इससे पूर्व गोकलगढ़ स्कूल के प्राचार्य ताराचंद ने विद्यालय परिवार की ओर से जिला गणित विशेषज्ञ, जिला एफएलएन संयोजक, पंजीकरण टीम, निर्णायक मंडल के सदस्यों, ऑब्जर्वर्स, विभिन्न खंडों से आए हुए प्रतिभागियों, साथ में आए हुए माता-पिता व अध्यापकों का अभिनंदन व स्वागत किया।

वहीं प्रतियोगिता शुरू होने से पहले जिला एफएलएन संयोजक चरण सिंह ने निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों व ऑब्जर्वर्स को प्रतियोगिता के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed