फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students should use the internet safely: Sunil

इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करें विद्यार्थी : सुनील

Tue, 17 Feb 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Students should use the internet safely: Sunil
कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में एनएसएस शिविर का आयोजन किया। इसमें डिजिटल साक्षरता विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुनील कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि ठगी से बचने के लिए इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

उन्होंने मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक से बचने और व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाकर ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम विभाग के एएसआई इकबाल ने डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराधी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को डराते हैं और ठगी का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देनी चाहिए। विभाग के हरिओम ने फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे मामलों से बचाव के उपाय बताए।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव ने डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed