{"_id":"62c481d28d44c425a853efc6","slug":"student-kidnapped-from-kosli-found-near-rewari-rewari-news-rtk6515182101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसली से छात्र का अपहरण, रेवाड़ी के पास मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसली से छात्र का अपहरण, रेवाड़ी के पास मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। क्षेत्र के गांव भडंगीं से स्कूल की किताब लेने के लिए बाइक से नाहड़ गए 17 वर्षीय छात्र का अपहरण कर लिया गया था। बाद उसके रिश्तेदारों को रेवाड़ी के पास से छात्र घायल अवस्था मिला।
जानकारी अनुसार कोसली क्षेत्र के गांव भडंगीं के संदीप का पुत्र सचिन अपनी किताब लेने नाहड़ गया था। आरोप है कि इसी बीच अज्ञात कार सवार युवकों ने सचिन का अपहरण कर लिया। साथ ही उसे अपनी गाड़ी में डालकर रेवाड़ी ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंची नाहड़ पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर अपहरणकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि अपहरण करने वाले लड़के को लेकर गाड़ी रेवाड़ी कि तरफ गए हैं। पुलिस ने रेवाड़ी की ओर तलाश शुरू कर दी। इस बीच छात्र के मामा ने बताया कि वह किशनगढ़ सालावास में पड़ा हुआ है। इसके बाद लोग मौक पर पहुंचे तो उन्हें सचिन घायल अवस्था में रेलवे लाइन पर मिला। लड़के के मामा उसे नाहड़ चौकी लेकर पहुंचे, जहां एक अस्पताल में सचिन का इलाज चल रहा है। इस अपहरण के पीछे की कहानी क्या है, अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है । उधर, नाहड़ चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। सचिन के होश में आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।