फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Strengthening community relations is the main objective of Haryana Uday program

Rewari News: सौहार्द का घुला रंग, खूब की मस्ती

Tue, 06 Jun 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Strengthening community relations is the main objective of Haryana Uday program
100 मीटर की दौड़ में भाग लेते बुजुर्ग। विज्ञ​प्ति
कोसली। सरकार के निर्देशानुसार कम्युनिटी पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के तहत आयोजित हरियाणा उदय कार्यक्रम उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में गांव कंवाली में मंगलवार को आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए लोगों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

सौहार्द के रंग में रंगे कार्यक्रम में करवाई गई विभिन्न गतिविधियों का ग्रामीणों ने खूब आनंद उठाया। विशेषकर बुजुर्गों की दौड़ को लेकर हर कोई उत्साहित नजर आया।एडीसी ने सामाजिक सद्भाव व सामुदायिक संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर आयोजित हरियाणा उदय कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे हरियाणा उदय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक संबंधों को मजबूत व बेहतर बनाना और जिला प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और जनता के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की 100 मीटर की दौड़, रस्साकशी, योग आदि खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की 100 मीटर की दौड़ में खुशीराम ने प्रथम बाबूलाल ने दूसरा व मांगे राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता बुजुर्गों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की हरियाणा उदय कार्यक्रम की सराहना

कंवाली गांव के ग्रामीणों ने सरकार की आपसी भाईचारा व प्यार प्रेम बढ़ाने के लिए शुरू की गई इस मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से समाज में निश्चित तौर पर बदलाव आएगा, जिससे समाज में भाईचारा बढ़ेगा। ग्रामीण जयसिंह खोला, पूर्व प्राचार्य रामचंद्र ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से मनुष्य का मनोरंजन भी होता है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के इस आउटरीच कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed