फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Street lights will be controlled from CCMS panel, tender issued

Rewari News: सीसीएमएस पैनल से नियंत्रित होगी स्ट्रीट लाइट, टेंडर जारी

Sun, 16 Mar 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 16 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Street lights will be controlled from CCMS panel, tender issued
फोटो: 02नई अनाज मंडी मार्ग पर लगी लाइट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नगर परिषद की ओर से दिव्य नगर योजना के तहत शहर की स्ट्रीट लाइट को नियंत्रित करने के लिए सीसीएमएस (सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए फरवरी में टेंडर जारी हुआ था। अब फिर इसका टेंडर जारी हुआ है। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 24 मार्च है। इस पैनल से लैपटॉप और मोबाइल के जरिये लाइट नियंत्रित करने की सुविधा मिलेगी।
सीसीएमएस पैनल लगाने के लिए जब फरवरी में टेंडर जारी हुआ था तो अधिक फर्म नहीं आई थी। इसके कारण दोबारा से टेंडर जारी हुआ है। सीसीएमएस पैनल लगाने पर 30.75 लाख रुपये खर्च होंगे। दिव्य नगर योजना को लेकर नगर परिषद में फाइनेंस कमेटी की बैठक 16 फरवरी 2024 को हुई थी। यह बैठक मुख्य रूप से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यों संबंधी डीपीआर तैयार करने के आदेशों की वजह की गई थी। नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर करीब सात एजेंडे फाइनेंस कमेटी के समक्ष रखे थे। विकास कार्यों की सूची पार्षदों के समक्ष रखी गई, जिसमें पार्षदों ने सहमति दी थी। अब जब विकास कार्यों की मंजूरी मिल चुकी है तो टेंडरों में प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फर्म मिलने के बाद कार्य भी जल्दी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पैनल से स्ट्रीट लाइट का होगा नियंत्रण : सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग प्रणाली लैपटॉप और मोबाइल के माध्यम से लाइट्स को नियंत्रित करने की सुविधा प्रदान करेगी। इस पैनल से स्ट्रीट लाइटों को आसानी से नियंत्रित किया जा सकेगा। अभी तक यही देखने को मिलता है कि सड़कों पर लगी लाइट दिन में भी जलती मिलती है। इससे न बिजली की खपत बढ़ती है, साथ ही लाइट भी खराब होती है। सीसीएमएस पैनल लगने से स्ट्रीट लाइट अब कर्मचारियों के भरोसे नहीं रहेगी। इस प्रोजेक्ट में अब स्ट्रीट लाइट ऑटोमैटिक ऑन-ऑफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सीजन के हिसाब से टाइमिंग होगी सेट

सीसीएमएस पैनल का इंस्टॉलेशन होने के बाद इसमें समय सेट किया जाएगा। अंधेरा होते ही लाइट अपने आप ऑन हो जाएंगी। सुबह सूर्योदय होते ही लाइट ऑफ भी हो जाएंगी। सड़कों पर दिन में स्ट्रीट लाइट जलने और कई क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट समय से ऑन-ऑफ न होना समस्या बनी रहती है जिससे निजात मिलेगी। पैनल के माध्यम से करीब 12 घंटे का समय सेट किया जाएगा। शाम 6 बजे स्ट्रीट लाइट ऑन हो जाएंगी और सुबह 6 बजे बंद हो जाएंगी। सर्दी और गर्मी के सीजन में टाइमिंग कम ज्यादा हो सकती है। इससे स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस का भी खर्च बचेगा। नगर परिषद की तरफ से स्ट्रीट लाइट्स की मेंटनेंस के लिए 98.51 लाख रुपये की राशि इस वर्ष खर्च की जाएगी।


वर्जन

दिव्य नगर योजना के तहत नगर परिषद की ओर से शहर की स्ट्रीट लाइट को नियंत्रित करने के लिए सीसीएमएस पैनल लगाए जाएंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed