फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   storm and lightning

Rewari News: आंधी ले उड़ी बिजली

Sun, 12 May 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
storm and lightning
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में बिजली की तारों पर टूट कर गिरा पेड़। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार देर रात आंधी ने गांवों और शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। बिजली गुल होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 40 से 50 पेड़ टूट गए। सबसे ज्यादा नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ। शहर में 4 से पांच घंटे और ग्रामीणों क्षेत्रों में पूरी रात बिजली गुल रही।
विज्ञापन

पाली गोठड़ा क्षेत्र में सबसे अधिक 20 बिजली के खंभे टूट गए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की तार पर पेड़ गिरने की वजह से बिजली गुल हो गई। आपूर्ति व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी के लिए भी तरसना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में रात को गई बिजली सुबह आई। शहरी क्षेत्रों में भी चार से पांच घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

कुण्डल गांव में आधी के चलते 2 खंभे टूट गए। रात भर बिजली बाधित रही। दोपहर को विभाग द्वारा बिजली चालू की गई। वहीं हरजीपुर गांव में भी खंभे टूटे। जो दोपहर तक दुरुस्त कर दिया गया। राजगढ़ गांव में बिजली का खंभा तो नहीं टूटा, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते ग्रामीण परेशान रहे। कुण्डल के साथ अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति देखने का कार्य करने वाले अजन कुमार ने बताया कि कुछ जगह जो परेशानी आई थी दूर कर दी गई है। कहीं और समस्या होगी तो जल्द समस्या दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

कोसली क्षेत्र में रही पानी की समस्या

कोसली क्षेत्र में आंधी की वजह से बिजली के बाधित होने के कारण दिन भर पेयजल का अभाव बना रहा। वहीं रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह पेड़ टूट गए। वहीं रात को बिजली के अभाव में लोगों को मच्छरों ने परेशान किया। ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर बाद तक बिजली सुचारू हो पाई। कार्यकारी अभियंता हर्ष कुमार का कहना है कि कोसली क्षेत्र के उपमंडल कार्यालय पालावास, कोसली, नाहड़, बुडोली में आंधी के कारण खंभे टूटने से काफी नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार करवाई जाने के बाद ही पता चल पाएगा।

इंसेट
बावल और धारूहेड़ा में भी स्थिति रही खराब

बावल में खेड़ा रोड, तिहाड़ा रोड पर कुछ पेड़ टूटकर गिर गए थे। इन्हे आसपास के लोगों ने हटा दिया। रात को गई बिजली सुबह सात बजे सुचारु हो पाई थी। धारूहेड़ा के शहरी क्षेत्र में तीन से चार घंटे तक लाइट आ गई थी। मगर कापड़ीवास और माहेश्वरी में पूरी रात लाइट नहीं आई। सुबह के समय लोगों को सुचारू रूप से लाइट मिल सकी।


वर्जन
क्षेत्र के उपमंडल कार्यालय पाल्हावास, कोसली, नाहड़, बुडोली में आंधी के कारण बिजली के कई खंभे टूट गए। इसकी रिपोर्ट बनने के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा। फिलहाल कई क्षेत्रों में व्यवस्था दुरुस्त करवा दी गई है।-हर्ष कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed