फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sprcial train for ajmer patna

अजमेर-पटना के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Thu, 05 Nov 2015 12:25 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Thu, 05 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ महोत्सव के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-पटना-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। ये जानकारी उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी तरुण जैन ने दी।

विज्ञापन



उनके अनुसार गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सात से 21 नवंबर तक अजमेर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर बाद 4.00 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार रात को 8.50 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09620 पटना-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आठ नवंबर से 22 नवंबर तक पटना से प्रत्येक रविवार को रात 11.30 बजे रवाना होकर मंगलवार रात 3.50 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा स्पेशल किराया रेलसेवा होगी, जिसमें यात्रियों को किसी प्रकार की कोई रियायत लागू नहीं होगी।
विज्ञापन



इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
यह गाडी दोनों दिशाओं में किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरां एवं दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 14 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed